हल्द्वानी – अल्मोड़ा बिनसर के जंगलों में आग की घटना के बाद अब हल्द्वानी के टांडा के जंगलों में भी आग लग गई है। आग ने काफी बड़ा रूप ले लिया है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रामपुर रोड को बंद कर दिया है और दिल्ली से आने और जाने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगो को लालकुआं होते पंतनगर के रास्ते हल्द्वानी और नैनीताल को भेजा जा रहा है। पूरा मामला टांडा और भाखड़ा रेंज का है, जहा दोपहर 2 बजे से जंगलों में आग लगी हुई है। जो धीरे धीरे बड़ा रूप ले रही है। सूचना पर वन विभाग के सभी अधिकारी जंगल पहुंच गए है और आग को बुझाने का काम कर रहे है। वही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है, फायर ब्रिगेड की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में लगी हुई है. धुंध अधिक होने के चलते आसपास कुछ साफ नहीं दिख रहा है। वन विभाग के सभी अधिकारी इस समय जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए जंगल के अंदर की ओर है, जिनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल यह उम्मीद लगाई जा रही है की आग को एक या दो घण्टे में पूरी तरह से बुझा लिया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
