उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित तमाम पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत के तमाम इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने से से राहत मिली है। वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जनपदों में अगले तीन घंटे तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा आज 19 जून बुधवार की सांय 6:00 बजे जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं कहीं अगले तीन घटे 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है वहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के आसार भी जताए गए हैं।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट आईएमडी ने राज्य के देहरादून, पौड़ी, चंपावत , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इन इलाकों में बदला मौसम – झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज दोपहर बाद राज्य के देहरादून, मसूरी, गंगोलीहाट, डीडीहाट, यमकेश्वर पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि , नई टिहरी, चंबा गोचर समेत तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है और इन इलाकों में 38 mm से 3 mm तक बारिश रिकार्ड की गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
