- उत्तराखंड: दुस्साहस, फिर से बना दी पहाड़ के जंगल में मजार
- बीरूखाल के गांव लंगचोरी के पास मजार को प्रशासन ने कराया ध्वस्त
पौड़ी गढ़वाल :उत्तराखंड मे पौड़ी गढ़वाल जिले में बीरोंखाल ब्लॉक के वेदीखाल लंगचोरी जखूनी में रातों रात मजार बना दी गई। ये हरकत सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में तब हुई है जब राज्य सरकार ने पिछले दिनों अवैध रूप से बनी पांच सौ से ज्यादा अवैध मजारों को ध्वस्त कराते हुए,वन भूमि को इन धार्मिक अवैध कब्जो से मुक्त करवाया था।
बताया जाता है कि उक्त मजार बनाने में कई दिन लगे और इसकी रंगाई पुताई भी की गई, ये मजार किसने बनाई इस बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं।
इस बारे में पौड़ी प्रशासन को जब खबर की गई तो आनन फानन में मजदूर लगा कर उक्त अवैध मजार को तोड़ डाला गया।
डीएम आशीष चौहान ने बताया कि इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन के पास आई थी ,टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की इसके बाद उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब यदि कोई ऐसा करेगा तो प्रशासन उस पर कानूनी करवाई करने में कोई गुरेज नहीं करेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
