हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में मोबाइल रिकवरी सेल के द्वारा लगभग आठ 304 मोबाइल बरामद किए गए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया अक्टूबर 2020 – 6 फरवरी 2021 तक के कुल 304 मोबाइलों को पुलिस के द्वारा आज जगह-जगह से बरामद कर लिया गया है, और जिनके मोबाइल गायब हुए थे उनके परिजन को दे दिए गए हैं। अपने मोबाइल पानी के बाद परिजन काफी खुश नजर आए, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक का कहना है कि मोबाइल खोने के बाद लोग काफी परेशान हो रहे थे, जिसके लिए हमारे द्वारा एक टीम का गठन किया गया है जो मोबाइल रिकवरी सेल के द्वारा आज लगभग 304 मोबाइल को रिकवर कर लिया गया है इन सभी मोबाइलों की कीमत 38 लाख 28800 बताई जा रही है जिसमें आई फोन, एम आई, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग और नोकिया 1 प्लस, मोटरोला सहित कई कीमती मोबाइल है।


जनपद नैनीताल मोबाइल ऐप टीम द्वारा मोबाइल एप्प के गठन से वर्ष 2021 तक 2700 मोबाइल रिकवर किये गये। अब तक कुल मिलाकर उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल ऐप नैनीताल द्वारा माह अकटूबर 2020 से माह फरवरी 2021 तक के कुल 304 के मोबाइलों को रिकवर किया है।
रिकवर मोबाईलों का विवरण:-
- आईफोन 02 95,000/
- एमआई 25 3,12500/
- रेडमी 46 5,75000/
- ओप्पो 48 6,24000/
- विवो 64 8,06400/
- सैमसंग 25 3,75000/
- टेक्ननो 47 4,93500/
- आँनर 09 85,500/
- आस्यूस 08 76,000/
- नोकिया 11 1,41900/
- वन प्लस 05 1,25000/
- मोटो 09 76,500/
- माईक्रोमैक्स 05 42,500/
कुल रिकवर मोबाइल 304 कीमत लगभग 38,28800/-



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न 
