हल्द्वानी- देवभूमि कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था हरि: शरणम जन इस वर्ष नवंबर में निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ की पहल के बाद 111 निर्धन कन्याओं के विवाह की भव्य तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से निर्धन बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर करवा सकते हैं।

विवाह में आने वाला खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और विवाह पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन लोगों का विवाह होना है उनका रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो। नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इससे पूर्व 13 से 19 नवंबर के बीच एमबी इंटर कालेज मैदान में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
