Breaking News- हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले के 26 स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर शिक्षा विभाग ने नैनीताल जिले के सभी राजकीय अटल उत्कृष्ट स्कूलों के अलावा सभी अन्य स्कूलों के प्रबंधकों को एक कार्यशाला में आमंत्रित किया था। लेकिन इस कार्यशाला में अनुपस्थित रहने के कारण 26 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें देहरादून बुलाया गया है। जिसमें हल्द्वानी के स्कूल भी शामिल हैं।

बता दें कि 25 अप्रैल को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार भीमताल में परीक्षा पर्व के तहत कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग सभी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को शामिल होना था। सीईओ केएस रावत ने जानकारी दी और बताया कि कार्यशाला बच्चों के हित के लिए आयोजित की गई थी। ऐसे में कईयों की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad

गौरतलब है कि इसी लापरवाही के चलते मुख्य शिक्षाधिकारी ने 26 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। स्कूलों से जवाब मांगा गया है। इतना ही नहीं बल्कि प्रबंधकों को 29 अप्रैल को डीपीएस रानीपुर (हरिद्वार) या 30 अप्रैल को दून यूनिवर्सिटी हाल (देहरादून) में आयोजित कार्यशाला में जरूरी रूप से बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें