- ग्रामीण को गुलदार ने मारा धड़ से दूर पड़ा मिला सिर
- सतपुली : सिरौली गांव से 400 मीटर पहले हमला
सतपुली/कोटद्वार। एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी क्षेत्र में किखूं बाजार से सिरौली गांव लौटते समय एक ग्रामीण को गुलदार ने मार डाला। क्षत-विक्षत शव का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
राजस्व उप निरीक्षक अभिषेक कंडवाल के अनुसार सिरौली निवासी पूरण सिंह (55) सोमवार शाम करीब छह बजे किखूं बाजार से पैदल मुंडियाप के सिरौली गांव लौट रहे थे। गांव से करीब 400 मीटर पहले गुलदार ने पूरण सिंह पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटकर 250 मीटर दूर पीपली गांव के पंदेरे के पास ले गया। पूरण के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को रास्ते में खून, घसीटने के निशान और मृतक की टॉर्च दिखी। तलाश की गई तो पीपली गांव के पंदेरे के निकट पूरण सिंह का धड़ मिला, जबकि सिर करीब 15 मीटर के फासले पर था।

सूचना पर एसडीएम चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला और रेंजर दमदेवल राजेंद्र नेगी टीम समेत मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर घटनास्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने गुलदार को खत्म करने के लिए शिकारी की तैनाती की मांग की। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वहीं, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध की ओर से गांव में शूटर की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
