- ‘एक पौधा माँ के नाम’ पहल को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव, टैक्स बार एसोसिएशन ने किया पारित।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पर्यावरणीय पहल “एक पौधा माँ के नाम” को हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक अधिवक्ता अपनी माँ या मातृतुल्य महिला के सम्मान में एक पौधा लगाएगा, और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएगा। यह पहल न केवल माँ के प्रति भावनात्मक प्रेरणा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक गंभीर व सकारात्मक कदम भी है।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने नागरिकों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस अपील में सक्रिय रूप से भाग लें और एक पौधा माँ के नाम लगाकर धरती को हरा भरा और भावनाओं से जुड़ा बनाएं।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट एन. के. जोशी द्वारा की गई। जिसमें सचिव हिमांशु कोठारी, उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, कोषाध्यक्ष दिनेश चंदौला, सह कोषाध्यक्ष पवन प्रीत सेठी, पूर्व अध्यक्ष संजय पांडेय, सुमित गुप्ता, दिनेश पांडे, आई. पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय टंडन तथा बार के मीडिया प्रभारी सुनील पाठक उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान और कर्तव्य भावना का प्रतीक बताया। यह भी प्रस्तावित किया गया कि भविष्य में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले सभी प्रमुख आयोजनों में पौधारोपण को एक अनिवार्य अंग बनाया जाएगा।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने नागरिकों और अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस जन-आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें और एक पौधा माँ के नाम लगाकर धरती को हराभरा और भावनाओं से जुड़ा बनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
