लालकुआं। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अधिसूचना में न्याय अनुभाग के अपर सचिव सुधीर कुमार सिंह द्वारा कहा गया है कि उत्तराखण्ड वादकारिता नीति 2011 एवं उच्चतम न्यायालय तथा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में उत्तराखण्ड राज्य के विधि अधिकारियों की नियुक्ति तथा पदावधि के लिए सामान्य अनुदेश, 2016 (यथासंशोधित) के प्रस्तर-4 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से पैरवी करने हेतु वर्णित विधि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से, अग्रेत्तर आदेश तक, निम्नवत आबद्ध किए जाने की राज्यपाल, द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इनमें बिन्दुखत्ता निवासी तथा दंड एवं सिविल न्यायालय हल्द्वानी के साथ ही उच्च न्यायालय नैनीताल में बतौर अधिवक्ता सेवा दे रहे एडवोकेट प्रदीप लोहनी का नाम ब्रीफ होल्डर (क्रिमिनल) के रूप में उल्लेखित हैं।
विदित् रहे कि प्रदीप लोहनी बिन्दुखत्ता के कृषक परिवार से हैं तथा उनके पिता हरीश चंद्र लोहनी पूर्व सैनिक होने के साथ ही सेंचुरी पेपर मिल के टेलीफोन विभाग से सेवानिवृत हैं। एडवोकेट प्रदीप लोहनी की पहचान गरीब व समाज के वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने वाले एक कर्मठ व जुझारू अधिवक्ता के रूप में हैं। अब तक वह हत्या, बलात्कार, चोरी, लूट, अपहरण, आदि जैसे गंभीर अपराधों में फसे बेकसूर लोगों को बाइज्जत बरी कराकर न्याय दिला चुके हैं। वही अब उच्च न्यायालय नैनीताल में राज्य सरकार की तरफ से पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का कार्य करेंगे।
एडवोकेट प्रदीप लोहनी से बात करने पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के नाते उन्होंने हमेशा न्याय करने में न्यायालय का सहयोग किया हैं। अभी तक बचाव पक्ष के अधिवक्ता के नाते उनका कार्य बेकसूर को बचाना था तथा अब अभियोजन के तरफ से पैरवी करते हुए उनका लक्ष्य होगा कि कोई भी अपराधी बच न पाये।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
