मसूरी। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक बार फिर बॉलीवुड की चमक देखने को मिली। अभिनेता Emraan Hashmi अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंच गए।
बुधवार को मसूरी के प्रसिद्ध लाइब्रेरी चौक और माल रोड क्षेत्र में फिल्म के एक गीत की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान अभिनेता के साथ फिल्म की अभिनेत्री Genelia D’Souza भी मौजूद रहीं। दोनों कलाकारों पर फिल्म का गाना फिल्माया गया।
शूटिंग की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई प्रशंसक अभिनेता को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करते रहे। इमरान हाशमी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और व्यस्त कार्यक्रम के बीच कई प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे…ताकि शूटिंग और पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में फिल्मी सितारों का आना हमेशा उत्साह का माहौल बना देता है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार आगामी एक्शन फिल्म “Gun Master G9” की शूटिंग मसूरी के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। फिल्म निर्माण टीम का कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित कर रही है और आने वाले समय में भी कई फिल्मों की शूटिंग यहां होने की संभावना है।
शूटिंग के चलते मसूरी के लाइब्रेरी चौक और माल रोड पर दिनभर रौनक बनी रही और पर्यटकों को बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने का अवसर मिला।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
