रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में बच्चा चोरी की आशंका के चलते एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अज्ञात युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। उसके व्यवहार को देखकर कुछ लोगों ने उस पर संदेह जताया और बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में युवक को एक खंभे से बांध दिया गया। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया…जो तेजी से वायरल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के बीच से छुड़ाकर कोतवाली ले गई। वहां की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके पास से कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान भी बरामद नहीं हुआ।
पुलिस अब युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है…ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और संदेह की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
