चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा थराली ब्लॉक के नैल ढालु मोटर मार्ग पर हुआ…जिसमें कार चालक प्राणी दत्त कुनियाल की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर प्राणी दत्त कुनियाल अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राणी दत्त कुनियाल, उम्र 65 वर्ष निवासी उलंग्रा गांव देवाल, चमोली इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। थराली पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस मामले के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा 
