dm savin bansal

DM सविन बंसल ने बदल दी 6 जिंदगियां,Rifle Club Fund से दी गई सीधी मदद!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: कभी सिर्फ लाइसेंस से जुड़ी औपचारिकताओं तक सीमित रहने वाला राइफल क्लब फंड अब ज़रूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद की किरण बन रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज इसी फंड से 6 असहाय, अक्षम और जरूरतमंद लोगों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। कुल मिलाकर 1.50 लाख रुपये की सहायता जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।

डीएम बंसल ने इस मौके पर कहा कि राइफल क्लब एक लग्जरी ट्रांजेक्शन है, लेकिन हम इसका उपयोग समाज के सबसे कमजोर वर्ग को संबल देने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने ज़मीनी स्तर पर काम कर रही तहसील टीम की सराहना करते हुए कहा कि सही लोगों को चिन्हित कर सहायता देना ही असल प्रशासनिक सफलता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज

इनकी जिंदगी में लौटी मुस्कान
शमशेर सिंह, गुलरघाटी: 75 वर्षीय बुजुर्ग जिनका मकान पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। सहायता मिलने पर बोले, “साहब, ये पैसा वापस करना है क्या? जिलाधिकारी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया नहीं बाबा यह प्रशासन की ओर से एक छोटी सी मदद है।

प्रियंका कुकरेती चंद्रबनी: पिता के निधन और परिवार में दो दिव्यांग भाइयों के चलते संघर्ष कर रही प्रियंका की मास्टर डिग्री की पढ़ाई का खर्च अब जिला प्रशासन उठाएगा।

सूरज मेहूवाला माफी: हाई वोल्टेज करंट से दोनों पैर गंवाने वाले सूरज को अब इस मदद से कृत्रिम अंग और अपनी छोटी दुकान शुरू करने की उम्मीद बंधी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

मनीष सहस्त्रधारा: दुर्घटना में आंख गंवाने वाले मनीष अब कृत्रिम आंख लगवाकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकेंगे।

आनंदी देवी बनियावाला: पति के गुमशुदा होने और कोई आय न होने से परेशान आनंदी देवी को इस फंड से राहत मिली।

किरण धीमान रोड क्षेत्र: पति मानसिक रूप से बीमार और खुद किडनी की बीमारी से जूझ रही किरण को इलाज के लिए आर्थिक मदद दी गई।

यह छोटी राशि नहीं, जीवन में बड़ा सहारा है – जिलाधिकारी

डीएम बंसल ने कहा कि इस राशि को सिर्फ खर्च न करें, बल्कि “इसे रोज़गार का ज़रिया बनाएं, जिससे परिवार की आर्थिकी स्थिर हो सके।” उन्होंने यह भी बताया कि अब तक ₹12.55 लाख की सहायता राइफल क्लब फंड से वितरित की जा चुकी है…यह फंड वर्ष 1959 से अस्तित्व में है, जिसका पहली बार समाज सेवा में उपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

क्या है राइफल क्लब फंड?

यह फंड आमतौर पर शस्त्र लाइसेंस, पंजीकरण, नवीनीकरण, गन एनओसी, श्रेणी परिवर्तन आदि से प्राप्त शुल्क का हिस्सा होता है। अब जिलाधिकारी की पहल पर इसका उपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जा रहा है।

सरकार का संकल्प, हर जरूरतमंद तक पहुंचे मदद

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत वंचित वर्ग को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं और फंड के माध्यम से सहायता दी जा रही है। डीएम ने एसडीएम कुमकुम जोशी और तहसील टीम के प्रयासों की विशेष सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें