उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-75/उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांक 10 अप्रैल, 2026 के अंतर्गत विज्ञापित वाहन चालक/प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 31 मई, 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गयी।
उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के चारों पेपर सेट (A,B,C,D) की औपबंधिक उत्तर-कुंजी (Provisional Answer Key) अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है। लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे औपबंधिक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक-03 जून, 2026 से 07 जून, 2026 तक केवल ऑनलाईन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन कर सकते हैं, जिसके लिए दिनांक 03 जून, 2026 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करा दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न हेतु रू0 50/- शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक के अतिरिक्त डाक, ई-मेल व अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
अतः लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्तियों / प्रत्यावेदनों के साथ प्रामाणिक सहायक सामग्री / साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। दिनांक-07 जून, 2026 को सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 