देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समयबद्ध रूप से पुरस्कार, छात्रवृत्ति एवं बीमा सुरक्षा के लाभ सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा निजी क्षेत्र एवं कॉरपोरेट जगत की भागीदारी से खेल अवसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि खेल सुविधाओं का विस्तार जन-जन तक हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए तथा राज्य में विभिन्न खेल अकादमियों की स्थापना से संबंधित कार्यों में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है।
इस दौरान बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, निदेशक खेल आशीष चौहान तथा खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां तय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की सूची जारी
Haldwani: हिम्मतपुर तल्ला की हिमानी पलड़िया ने NEET-2026 में लहराया सफलता का परचम
उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील
UKMSSB नर्सिंग भर्ती में बड़ा अपडेट, अब ये अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा
उत्तराखंड की पांच बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, श्रीलंका के लिए रवाना
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) अतिक्रमण के खिलाफ गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, बनभूलपुरा में यहां गरजी JCB
हल्द्वानी : बिना बड़ी सर्जरी के बची 68 वर्षीय मरीज की जान, यथार्थ हॉस्पिटल ने किया जटिल धमनी का सफल इलाज
उत्तराखंड: बदरीनाथ चढ़ावा मामले में 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग गायब
उत्तराखंड : घर से निकला युवक, फिर झाड़ियों में मिला शव 
