उत्तराखंड: दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत, प्रशासनिक जांच के बाद हुई देर रात में कार्रवाई
देहरादून , राजधानी के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत को प्रशासनिक जांच ने पूरा करते हुए देर रात बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया ।ये मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। खास बात ये कि ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले।
जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज किए जाने के बाद डीएम देहरादून द्वारा इस विषय पर एक कमेटी गठित की गई थी। समिति में उप जिलाधिकारी को भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम, अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों को समिति में शामिल किया गया ।
दून अस्पताल की मजार अवैध है या नहीं सरकारी भूमि पर है अथवा नहीं ? इसके निर्माण संबंधी अनुमति ली गई थी अथवा नहीं ? इस बारे में बारीकी से जांच की गई और इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था।
इस मजार को लेकर देहरादूनवासियों में तरह तरह की चर्चाएं भी होती रही है। कोई इसे फकीर तो कोई इसे किसी अन्य तरह की मजार बताता है। यहां बैठे खादिम अस्पताल के मरीजों के बीच जाकर यहां जाकर इबादत करवाने का अंधविश्वास का काम करते थे, जिससे अस्पताल प्रशासन भी परेशान रहता था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बने इस धार्मिक संरचना से कई लोग अपना कारोबार चला रहे हैं।
खबर है कि अस्पताल प्रशासन ने भी उपचार के दौरान आ रहे व्यवधान पर शासन को पत्र लिख कर इसे यहां से हटाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने देर रात अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार की ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 
