उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर


शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यों के प्रति उदासीनता और खनन पर लापरवाही बरतने के आरोप में शक्तिफार्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र भट्ट सहित कुल 08 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शक्तिफार्म क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रही। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य क्षेत्रों में भी अवैध खनन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें