भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली है कि यदि 2027 के चुनाव में पार्टी द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति को आयातित करके टिकट दिया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केदार पलड़िया वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बृजवासी सहित कई नेताओं ने हल्द्वानी में सयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विगत दो -तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा भीमताल विधानसभा में बाहर से आयातित नेताओं को टिकट दिया गया है. जिससे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है इसलिए इस बार समय रहते पार्टी के सभी नेता अपने नेतृत्व से गुहार लगा रहे हैं कि इस बार स्थानीय मजबूत टिकाऊ और ईमानदार प्रत्याशी को ही कांग्रेस का टिकट दे ताकि 2027 में भीमताल विधानसभा का चुनाव कांग्रेस बड़े अंतराल के साथ जीत सके। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि बाहरी आयातित व्यक्ति को टिकट दिया गया तो सभी कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 
