देहरादून: सचिवालय में बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम फेल हो गया है। ऐसे में सचिवालय प्रशासन ने बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम के नए विकल्प के रूप में मोबाइल एप से हाजिरी की व्यवस्था को लागू कर दिया है। सभी कर्मचारियों से बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज कराने को विकल्प के रूप में फेशियल रिकगनेशन व्यवस्था को लागू किए जाने का फैसला लिया गया।
सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से मंगलवार को विधिवत आदेश जारी किए गए। आदेश में साफ किया गया कि बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था को लागू किया गया था। ये व्यवस्था विभिन्न कारणों से सही तरीके से लागू नहीं हो पाई। सचिवालय परिसर में आधार की साईट, स्वान द्वारा आईपी एड्रेस बदलने से और आरडी कम्पलाईंस में समस्या आने से बायोमेट्रिक हाजिरी के विकल्प के रूप में फैशियल रिकगनेशन सिस्टम को लागू किया जाएगा।
इसके लिए कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से आधार बेस और आधार बेस आरडी ऐप डाउनलोन करना होगा। किसी भी तरह की समस्या पेश आने पर कर्मचारी सचिवालय प्रशासन विविध अनुभाग तीन से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थों से तेजी के साथ मोबाइल ऐप डाउनलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

