देहरादून: यूआईटी कॉलेज का छात्र गंगा में नहाते वक्त अचानक डूबा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : यूआईटी कॉलेज का छात्र गंगा में नहाते वक्त अचानक डूबा एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

मुनिकीरेती (ऋषिकेश)- जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन नीम बीच में अपने तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने आया देहरादून यूआईटी कॉलेज का छात्र गंगा में नहाते वक्त अचानक डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा कि गहरे पानी से उसे बाहर निकाला। आदित्य को निकटवर्ती चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया रविवार की दोपहर आदित्य कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कस्मा मधुबनी, बिहार हाल पता सुद्धों वाला देहरादून जो देहरादून यूआईटी कॉलेज में पड़ता है। आदित्य तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर 1:30 बजे नीम बीच घूमने आया था। दोपहर करीब 2:15 बजे गंगा नदी के किनारे नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह गंगा नदी में बह गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा सर्चिग अभियान चलाया गया। आदित्य कुमार का जब कहीं पता नहीं चल पाया तो एसडीआरएफ के गोताखोर बुलाए गए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद आदित्य को गहरे पानी से निकाला गया। जिसे चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आदित्य के दोस्तों से आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद उसके परिवार वालों को सूचित किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें