- शिक्षकों को फिर मिलेगी यात्रावकाश की सुविधा !
देहरादून: राज्य के शिक्षकों को यात्रावकाश की सुविधा दोबारा मिल सकती है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी को यात्रावकाश की सुविधा का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीजी ने इसकी पुष्टि की। पिछले साल वित्त विभाग की आपत्ति के बाद शिक्षा विभाग को यात्रावकाश के आदेश को वापस पड़ा था।
लेना राज्य के शिक्षक पिछले कई वर्षों से यात्रावकाश की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि राज्य में शिक्षकों को पहले यात्रावकाश की अवकाश की सुविधा मिली हुई थी। साल में एक बार अपने गृह क्षेत्र जाने पर शिक्षकों को दूरी के आधार पर मूल
अवकाश के साथ साथ दो से छह दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलती थी। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। चार अगस्त 2023 को शिक्षक संघ के साथ वार्ता में सहमति बनने पर शिक्षा मंत्री ने इस सुविधा को दोबारा बहाल करने के निर्देश दिए थे। डीजी-शिक्षा ने 14 अगस्त को इसके आदेश किए, लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति पर डीजी ने आदेश को वापस ले लिया। वित्त विभाग का कहना है कि 18 सितंबर 2020 को यात्रावकाश पर रोक लग चुकी है। राज्य के 60 हजार से ज्यादा शिक्षक इस आदेश के निरस्त होने से नाराज हैं।
डीजीशिक्षा बंशीधर तिवारी ने बताया कि यात्रावकाश का प्रस्ताव नए सिरे से बनाया जा रहा है। इस विषय को कैबिनेट के विचारार्थ लाया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

