- एसटीएफ ने किया साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, 2000 से ज्यादा सिम किये बरामद।
देहरादून- उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो विदेशों में बैठे साइबर ठगों को सिम कार्ड भेजता था जिनके जरिए साइबर ठग देश में लोगों को फोन या मैसेज के जरिए इनसे ठगी करते थे_ पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त अब तक 20 हजार से ज्यादा सिम विदेशों में भेज चुका है और अब भी सिम कार्ड भेजने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रदेश में हो रही साइबर ठगी के बढ़ते मामलों की जांच में जुटी उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है।एसटीएफ ने हरिद्वार के थाना मंगलोर क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 1800 से ज्यादा सिम कार्ड दो बायोमेट्रिक मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाईलैंड, कंबोडिया, म्यांमार के अलावा भारत के कई राज्यों में साइबर ठगों को सिम उपलब्ध कराता था और अब तक 20 हजार से ज्यादा सिम विदेश में भेज चुका है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पूरा गिरोह काम करता है जो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को सरकारी सर्वे की बात बताते थे और उन्हें कुछ लालच देकर उनका बायोमेट्रिक लेने के बाद सिम को एक्टिवेट कर लेते थे, इसके बाद इन सिम कार्ड को विदेश और देश के अन्य राज्यों में भेज दिया जाता था जहां से साइबर ठग इन सिम कार्ड का इस्तेमाल करके साइबर ठगी को अंजाम देते थे।फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जबकि अभी पुलिस की विवेचना जारी है जिसमें गिरोह से जुड़े कई और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
