हल्द्वानी : हल्द्वानी में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राज्य की देवतुल्य जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्द्वानी में आज प्रदर्शन था, उन सभी मामलों में सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी आपदा किसी को बता कर नहीं आती है। हल्द्वानी के गौलापुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन बहुत ही गंभीर है, साथ ही इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी अपने समय की सरकार को देखें, कांग्रेस की सत्ता में हुए भ्रष्टाचार की क्षति आज तक पूरी नहीं हो सकी है। धामी सरकार पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपना कालखंड जरूर जांच लें। राज्य के हर युवा के हाथ में काम यानी रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर धामी सरकार प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार भाजपा सरकार को तानाशाह का नाम दिया जा रहा जो बेहद निंदनीय है,
क्योंकि लोकतंत्र में तानाशाह शब्द का कोई अस्तित्व नहीं होता है। धामी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के साथ-साथ प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की चर्चा पूरे देश में है, जो अब विपक्ष को पच नहीं रही है। कांग्रेस की बौखलाहट बताती है कि वह झूठ का सहारा लेकर प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि विपक्ष में बैठे कांग्रेस के लोगों द्वारा आधारहीन आरोप लगाकर राज्य की धामी सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी नहीं होने दिया जाएगा। दोहरा चरित्र अपनाने वाली कांग्रेस की सच्चाई बाहर लाकर जनता के बीच रखने का कार्य राज्य का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता करेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
