देहरादून : मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। मेंस सिंगल्स और वीमेंस डबल्स में उत्तराखंड के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। लेकिन आकर्षक शॉट्स और शानदार डिफेंस करते हुए 16 साल के सूर्याक्ष रावत ने बैडिमिंटन हॉल में बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया।मंगलवार को दो सिल्वर मेडल समेत उत्तराखंड ने बैडमिंटन में कुल 4 मेडल हासिल किए।
परेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में मेंस सिंगल्स के फाइनल का सबको इंतजार था। क्वार्टरफाइनल दौर से ही बडे बड़े धुरंधरों को परास्त कर फाइनल में पहुंचे 16 साल के सूर्याक्ष रावत पर सबकी नजरें टिकी थी। फाइनल मैच में उनके सामने थे तमिलनाडु के सतीश कुमार। पहला गेम सूर्याक्ष 21-17 से हार गए। इसके बाद दूसरे गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन दो जजमेंट एरर के साथ सतीश ने बढ़त बना ली। इसके बाद 18वें प्वाइंट को लेने के लिए सतीश को पसीना बहाना पड़ा। सूर्याक्ष ने सतीश के स्मैश पर गजब का डिफेंस दिखाते हुए 4 बार ग्राउंड डाइविंग करके डिफेंस किया, लेकिन उनका रिटर्न लाइन से बाहर चला गया। सूर्याक्ष के जबरदस्त खेल पर बैडमिंटन हॉल में तालियां बजती रही। 21-17 से दूसरा गेम अपेन नाम करने के साथ ही सतीश ने तमिलनाडु केलिए आज लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता, जबकि सूर्याक्ष को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
बैडमिंटन डबल्स में तीन-तीन मेडल
बैडमिंटन डबल्स में मंगलवार को उत्तराखंड को तीन-तीन मेडल मिले। वीमेंस डबल्स में उत्तराखंड की आन्या बिष्ट एंजेल पुनेरा की जोड़ी कर्नाटक की कर्नाटक की शिखा गौतम और अश्विनी भट के हाथों 21-11, 21-13 से हार गई। उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने के बाद गायत्री रावत औऱ मनसा रावत की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
मेंस डबल्स में भी सेमीफाइनल में हारने के बाद चयनित जोशी और सोहेल अहमद की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इस तरह उत्तराखंड के एक गोल्ड मेडल समेत कुल 21 मेडल हो गए हैं, लेकिन मेडल टैली में 20वें स्थान पर खिसक गया है। बैडमिंटन में 5 सिल्वर मेडल समेत कुल 7 मेडल जीते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
