उत्तराखंड: यहां बेकाबू हुआ सीमेंट से भरा ट्रक, बाइक सवार को कुचला, मौत !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। शहर के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक मोहब्बेवाला ढाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली और क्लेमेंटटाउन पुलिस के साथ फायर सर्विस, ट्रैफिक पुलिस और आपदा नियंत्रण टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के मुताबिक ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की….जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। बताया गया कि ट्रक चालक और हेल्पर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। अनियंत्रित ट्रक कुछ दूरी तक सड़क पर चलता रहा और बीच में लगी रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। वहीं कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। भारी वाहन को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई…लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण उसे हटाने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति

क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से मोहब्बेवाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई। प्रथम दृष्टया ट्रक के एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पहचान समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

लक्सर रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

वहीं हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने खंडजा रेलवे फाटक के पास शव देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला

पुलिस के अनुसार शव खंडजा रेलवे फाटक से रायसी की ओर करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और एक हाथ कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक ने सफेद कमीज और नीली पैंट पहन रखी थी। उसके गले में हनुमान जी का लॉकेट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के थानों और जीआरपी को सूचना भेजी गई है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी मृतक का हुलिया प्रसारित कर रही है…ताकि उसकी पहचान हो सके।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें