उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली। पूछताछ और जांच में पता चला कि स्कूटी मृतक के एक रिश्तेदार की है। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। वह मूल रूप से देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में बालावाला, देहरादून में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ज़िले की बेटी बनी भारतीय सेना में कैप्टन

पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी शव की पहचान कर ली है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें