अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव के रतखेत तोक में शनिवार को मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 70 वर्षीय राजे सिंह ने 66 वर्षीय तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि तुलसी देवी करीब 40 साल से अपने मायके में रह रही थीं। वह अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की देखभाल करती थीं। शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान राजे सिंह अपने खेत में काम करने पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राजे सिंह ने दरांती और पत्थरों से तुलसी देवी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लेकर पहुंचे….जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बेटी की चीख-पुकार सुनकर 95 वर्षीय धनुली देवी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने बुजुर्ग मां पर भी दरांती के पिछले हिस्से से वार कर दिया। चोट लगने के बाद वह भी घायल होकर जमीन पर गिर गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दरांती को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी राजे सिंह मौके से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को स्याल्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 
