देहरादून- कुछ दिन पूर्व तीरथ सरकार ने सभी दायित्व धारियों के दायित्व समाप्त करने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद आज मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने 2 दिन के भीतर सभी दर्जाधारियो की सुविधाओं को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले त्रिवेंद्र काल में 120 दायित्व धारियों को नियुक्त किया गया था, जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के बाद सभी दायित्व समाप्त कर दिया, लेकिन कई दायित्व धारी सरकारी सुविधाएं ले रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने निर्देश जारी करते हुए 2 दिनों के अंदर सभी दर्जा धारियों की सुविधाओं को वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव और प्रभारी सचिव को पत्र जारी करते हुए चीफ सेक्रेटरी ओम प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 2 अप्रैल को जारी किए गए निर्देश में विभिन्न आयोगों/निगमों/ परिषदों इत्यादि में नामित/ नियुक्त, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभाव को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया गया है। शादी पत्र में लिखा है कि संज्ञान में आया है कि कतिपय विभागों द्वारा उक्त आदेश के क्रियान्वयन किए जाने के संबंध में कठिनाई उत्पन्न हो रही है उस संबंध में पुनः संज्ञान में लाना है कि 2 दिन के भीतर प्रत्येक दशा में संबंधित पत्रावली अनुभाग को उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित करें।

इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए मुख्य सचिव में पत्र जारी किया है गौरतलब है कि सरकारी गाड़ी कार्यालय सहित कई सरकारी सुविधाएं दायित्व धारियों को मिली थी जिनमें से कई दायित्व धारी अभी इसका उपयोग कर रहे थे, लिहाजा मुख्य सचिव ने 2 दिन के भीतर सुविधाएं वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े👉नैनीताल- ऐसे जल कर राख हो गयी बाईक, न लगाने वाले का पता न मालिक का पता

यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- यहां महिला को कई होटल में ले जाकर किया यौन शोषण, और अब यू मुकरा
यह भी पढ़े👉देहरादून- राज्य में बढ़ते जा रहे कंटेनमेंट जोन, इतने इलाके हुए हॉटस्पॉट
यह भी पढ़े👉JOB ALERT- इंजीनियर के 200 पदों पर भर्ती, यह है आवेदन की अंतिम तारीख


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
