उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर इलाके में एक महिला के साथ युवक ने डेढ़ साल तक यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद महिला ने खुद और अपने बेटे को युवक से खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रायपुर पुलिस सहस्त्रधारा की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2017 में उसका उसके पति से तलाक हो गया था और जून 2019 में इला की मुलाकात उसके पुराने दोस्त एमडीडीए निवासी अमित राणा से हुई, अमित राणा को जब महिला ने अपनी पिछली जिंदगी के बारे में बताया तो अमित ने महिला के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा लेकिन महिला ने नकार दिया।

लेकिन कई दिनों तक बातचीत होने के बाद महिला शादी के लिए तैयार हो गई और 13 सितंबर 2019 को अमित राणा महिला को घुमाने लेकर जाने की बात कही और एक गेस्ट हाउस में ले गया जहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन महिला ने विरोध किया तो उसने शादी का भरोसा दिलाया जिसके बाद, महिला के साथ उसने शारीरिक संबंध बना लिए।
यह भी पढ़े👉देहरादून- राज्य में बढ़ते जा रहे कंटेनमेंट जोन, इतने इलाके हुए हॉटस्पॉट
जिसके बाद युवक लगातार मसूरी में और ढकपट्टी में ले जाकर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जून 2020 में जब महिला सहस्त्रधारा रोड पर किराए पर रहने लगी वहां भी युवक लगातार आने-जाने लगा जब महिला ने युवक से शादी की बात कही तो युवक अमित राणा टालने लगा, आरोप है कि उसने महिला के घर पर अज्ञात लोगों को खींचकर उसे धमकाया भी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े👉देहरादून- त्रिवेन्द्र काल मे बनी एक और उच्च स्तरीय समिति हुई निरस्त, जानिए कारण


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
