देहरादून :(Good News) डीएलएड के 650 सीटों पर आवेदन जल्द

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • अब डीएलएड कर सकेंगे उत्तराखंड के अभ्यर्थी, 650 सीटों पर आवेदन जल्द

देहरादून : राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) से दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर प्राथमिक स्कूलों में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अवसर दिया गया है। यदि आप बेरोजगार हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो यह सुनहरा मौका है।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी कर उत्तराखंड डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के अंतर्गत पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षक बनने की पात्रता डीएलड की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आवेदन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। प्रदेश के 13 राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में प्रत्येक में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। यानी डीएलएड के चालू सत्र में पहले बैच में 650 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov. in के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्दी ही आनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे।

  • शैक्षणिक योग्यता
  • उत्तराखंड डीएलएड कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी का 12वीं व स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • डीएलएड कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला

यह रहेगी आयुसीमा: डीएलएड 2024 भर्ती में आनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष रखी गई है व अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। देश के आरक्षित वर्ग (एससी/ एसटी) के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में पांव वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

  • यह देनी होगी आवेदन फीस
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला

सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये, अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी-एसटी) के लिए 300 रुपये, आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) 50 रुपये, दिव्यांग व अनाथ अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें