देहरादून : लोकगायक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा अपना स्वरचित गीत ‘‘हर घर तिरंगा’’ आज उनके यू-ट्यूब चैनल Bhupendra Basera पर लॉच किया गया। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को केन्द्र में रखकर तैयार किये गये इस गीत में तिरंगे के प्रति सम्मान और आदर प्रकट किया गया है तथा आगामी दिनों में अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।
इस गीत का संगीत मशहूर संगीतकार श्री वी0 कैश द्वारा दिया गया है तथा श्री ओम तरोनी, एडवोकेट ललित जोशी एवं अन्य कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा वीडियो गीत में अभिनय कर देशभक्ति से ओत-प्रोत इस गीत में चार चॉद लगाने का काम किया है। गीत में सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने, तिरंगे का सम्मान करने तथा इसकी आन-बान और शान को अक्षुण रखने हेतु प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अनुरोध भी किया गया है। गीत के बोल और धुन निश्चित ही तुरंत जुबान पर चढ़ रही है और गीत सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हो रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

