भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव पर बयानबाजी को लेकर अपने नेताओं को की चेतावनी जारी।
देहरादून- निकायों में आरक्षण व्यवस्था और उसका विरोध करने पर भाजपा संगठन ने अपने नेताओं को चेतावनी जारी कर दी है जिसकी जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निर्देश दिए है कि राज्य सरकार द्वारा सभी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब चूंकि लोकतंत्र में सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लिहाजा किसी को भी इस संबंध में कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी व्यवस्था की गई है। वे सभी अपनी आपत्ति या सुझाव को राज्य शहरी आवास विभाग में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करा सकते हैं। पूर्णतया विचार विमर्श के बाद उन सभी पर सर्वोचित निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बनने या अनावश्यक भ्रम फैलाने के मकसद से की जा रही बयानबाजियां, किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती हैं।
उन्होंने पार्टी के संबंध में भी स्पष्ट ताकीद करते हुए कहा कि जिन तमाम लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित निकाय आरक्षण को लेकर दिक्कतें हैं तो वह भी इस संबंध में तय प्रक्रिया का ही अनुपालन करें। वहीं पार्टी के अंदर भी वह प्रदेश पदाधिकारी जिन्हें निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है, से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। लेकिन पार्टी फोरम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से अपनी बात सार्वजनिक करने को अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे सभी लोगों पर पार्टी की तरफ से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 

