- एसटीएच में हुआ प्रसव, अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी। मां की जी-तोड़ मेहनत की कमाई से एक पब्लिक स्कूल में पढ़ रही बेटी दुराचार का शिकार हो गई। आठ दिसंबर को उसने एसटीएच में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस पूरी घटना पर मां- बेटी कुछ बताने को को तैयार नहीं हैं। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अब पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्रियों और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराये के एक मकान में रह रही है। महिला का पति शराब का आदी है। बेटियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाने के लिए महिला घरों में काम करके रकम का इंतजाम करती आ रही है। मुखानी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय सबसे छोटी बेटी की आठ दिसंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई।
इस पर मां व बहनें उसे लेकर एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) पहुंचे। वहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस पूरी घटना से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के जन्म के बाद जब अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता का आधार कार्ड
और अन्य दस्तावेज मांगे तो पता चला कि वह नाबालिग है और शादी भी नहीं हुई है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान न तो छात्रा ने और न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी।
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला दरोगा दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को एसटीएच के एनआईसीयू में रखा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

