उत्तराखंड में दस जून तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने पांच दिन पहले पहुंचने की जताई संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है।
रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
