प्रकृति प्रेमियों के लिए खुले विश्व धरोहर फूलों की घाटी के द्वार।
चमोली- प्रकृति प्रेमियों के लिए आज विश्व धरोहर फूलों की घाटी के द्वार खुल गए हैं।उत्तराखंड के चमोली जनपद की उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित है विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलो की घाटी राष्ट्रीय पार्क। आज सुबह प्रवेश द्वार पूजन के साथ विधिवत रूप से खुले वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क के द्वार। रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल की अगुवाई में प्रवेश द्वार पूजन किया गया, ईको विकास समिति भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान और समाजसेवी संजय सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया।
घाटी के खुलने से है प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह, अपनी दुर्लभ जैव विविधता और करीब 500 प्रकार की अल्पाइन पुष्पों की प्रजातियों और जड़ी बूटियों के लिए प्रसिद्ध है नंदन कानन फूलों की घाटी, प्रत्येक वर्ष 1जून को खुलती है वेली ऑफ फ्लावर्स और 31अक्तूबर को होती है बंद, हर साल हजारों की संख्या में पहुंचते है देशी विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार करने,वन छेत्र अधिकारी वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क चेतना काण्डपाल ने हरी झंडी दिखा कर किया पर्यटकों के पहले दल को वैली ऑफ फ्लावर्स रवाना, आज पहले दल में 45 ऑफ लाईन ओर 4ऑनलाइन बुकिंग वाले प्रकृति प्रेमी पर्यटको सहित कुल 49पर्यटकों ने सुबह 9बजे तक किया घाटी में प्रवेश, ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ की खोजी इस खूबसूरत फूलों की घाटी के फ्लोरा ओर वन्य जीवन की कड़ी सुरक्षा के है प्रबंध, पार्क प्रशासन गर्मजोशी ओर मुस्तैदी के साथ घाटी में आने वाले पर्यटकों का कर रही है स्वागत।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
