उत्तराखंड में प्री-मानसून हुआ एक्टिव,आज कई जिलों में तेज बौछारों का अलर्ट।
उत्तराखंड- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। खासतौर पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं.पिछले दो-तीन दिनों से देहरादून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कभी तड़के से ही बारिश शुरू हो रही है तो कभी चटक धूप खिलने के बाद शाम के समय अचानक बादल घिर रहे हैं और तेज बौछारें पड़ रही है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह का बदलाव दिखाई दे रहा है। देहरादून के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 5 से 6 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पोस्ट मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी। इस बार बारिश का औसत 108 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
