हल्द्वानी। प्रेम संबंधों के नाम पर धोखा देकर युवक की नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। राजपुरा निवासी तरुण सिंह रावत की हत्या उसकी महिला मित्र गीता साहू और उसके पति अनिल साहू ने मिलकर की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तरुण सिंह का गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता ने उसे यह झांसा दिया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह करेगी। इसी भरोसे में तरुण ने गीता पर काफी धन खर्च कर दिया। लेकिन जब उसे इस धोखे का अहसास हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, तो गीता और उसके पति ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
30/31 मई की रात गीता ने अपने बच्चों को बाहर भेज दिया और तरुण को रुपये देने के बहाने घर बुलाया। रात में तरुण को वहीं रुकने के लिए कह दिया गया। जैसे ही वह गहरी नींद में सो गया, अनिल ने भारी पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में तरुण के पिता की तहरीर पर वनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को आंवला गेट चौकी के पास गीला जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 नकद इनाम देने की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
