देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसके बाद लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के दो जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन दो जिलों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलों को बढ़ा सकता है।
कोहरे को लेकर अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 20°C के करीब रहेगा।
कुमाऊं मंडल में मौसम का हाल: कुमाऊं में लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है. नए साल के पहले दिन कुमाऊं मंडल शीतलहर के चपेट में है. ठंड ने लोगों को घर में कैद कर दिया है. नव वर्ष के पहले दिन सर्द हवाओं के झोंकों चल रहे हैं. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. आसमान में बादल के साथ बुधवार को मैदानी क्षेत्र सुबह से ही कोहरे के चपेट में है जबकि पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ी है।
ऊंचाई वाले स्थानों पर हो सकती है बर्फबारी: बात तापमान की करें तो हल्द्वानी की न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार लोगों को कोल्ड वेव से बचने की जरूरत है. लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते हैं. कोहरे में लाइट का उपयोग करें और यदि आगे की परिस्थितियां अनुकूल न हों तो सुरक्षित स्थान पर रहें. 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के कारण, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर आगे की यात्रा करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
