तीन तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर अपर सचिवों के तबादला आदेश बदले
देहरादून। सरकार ने तीन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट कर दिया है। वहीं, पीसीएस हिमांशु कफल्टिया का तबादला रोक दिया गया है। वह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव बने रहेंगे। झरना कमठान सहित कई अपर सचिवों के तबादला आदेश में बदलाव किए गए। कार्मिक विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, 21 अप्रैल को राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से हुई डीपीसी के तहत तहसीलदार सोहन सिंह, प्रियंका रानी और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनकी पदोन्नति हाईकोर्ट में दायर प्रियंका रानी बनाम उत्तराखंड राज्य के निर्णय के अधीन होगी।
वहीं, अपर सचिव श्रीश कुमार की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए सरकार ने सचिव सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी है। अपर सचिव झरना कमठान से वित्त हटाते हुए उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास और परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप बनाया गया है।
पीसीएस मोहम्मद नासिर को प्रशासनिक अकादमी से हटाते हुए अपर सचिव पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 मार्च का तबादला आदेश निरस्त करते हुए शासन ने पीसीएस हिमांशु कफल्टिया को चयन आयोग सचिव पद पर बरकरार रखा है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

