देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की भावना भी बढ़ेगी। सरकार हमेशा अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एसीपी का लाभ शासनादेश संख्या 654 (दिनांक 14.07.2016) तथा शासनादेश संख्या 154 (दिनांक 04.02.2019) में निहित प्रावधानों के तहत प्रदान किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के आधार पर इस लाभ की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कुल 196 पदों का विवरण इस प्रकार है। लेवल 11 में 70 पद स्वीकृत हैं जिनका ग्रेड पे ₹5,400 है। लेवल 12 में 56 पद हैं जिनका ग्रेड पे ₹6,600 निर्धारित है। लेवल 13 में दो श्रेणियाँ हैं, जिनमें 27 पद ₹7,600 ग्रेड पे तथा 43 पद ₹8,700 ग्रेड पे वाले हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन
उत्तराखंड: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंड की महिलाओं ने किया कमाल, पहाड़ी उत्पादों से बन रहीं आत्मनिर्भर
उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान
उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक
उत्तराखंड:(Job Alert) एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित 
