देहरादून- उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बना हुआ है , राज्य के उच्च हिमालई क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश भर में इस सीजन बारिश बर्फबारी नहीं हुई है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों के कुछ जनपदों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कोहरे के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतने तथा बुजुर्ग बीमार और बच्चों को शीतलहर में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सात जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में चार और पांच जनवरी को भी कोहरा छाया रहेगा। बाकी स्थानों पर मौसम साफ होने के कारण दिन के समय धूप का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि कभी कभार कुछ जिलों में बादल जरूर छाए रह सकते हैं। यदि हम देहरादून की ही बात करें तो छह जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक देहरादून के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी 

