SACHIWALAY

देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक इस दिन, इन मुद्दों पर लग सकती है मोहर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। धामी कैबिनेट की अहम बैठक 10 फरवरी को होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में देश के सबसे सख्त नकलरोधी कानून लागू करने के फैसले पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है। इसमें नकल माफिया के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। न्याय विभाग ने इस पर सुझाव दिए थे, जिसके बाद यह विधायी विभाग को भेजा गया था।

अब सुझावों में संशोधन के बाद कानून का मसौदा दोबारा न्याय विभाग को भेज दिया गया है।माना जा रहा है कि 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है। ताकि 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से पहले इसका अध्यादेश लाया जा सके।इसके साथ ही 10 फरवरी को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में और भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में पर्यटन नीति, जोशीमठ आपदा के अलावा वाहन खरीद नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें