हल्द्वानी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया था।
इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी, इसकी रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है। उक्त क्रम में ही नरेंद्र के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। आदेश में कहा गया है कि इसी क्रम में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
