समर्थ पोर्टल पर अब 30 जून तक कराएं पंजीकरण।
देहरादून– समर्थ पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया को सरकार ने 6 दिन के लिए आगे बढ़ाते हुए इसके आदेश जारी किए हैं। बता दे डिग्री कॉलेज और विश्वविधालय में एडमिशन के लिए छात्र 30 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए अपर सचिव–उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य ने संबंधित आदेश जारी किए है। आपको जानकारी देते हुए बता दे की अब तक 47 हजार से अधिक छात्र–छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके है। मालूम हो सरकार ने इस वर्ष उच्च शिक्षा में UG प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल की व्यवस्था लागू की है।
छात्रों को मिलेंगे डिजिटल आई–कार्ड
डिग्री कॉलेजों के छात्रों को इस वर्ष डिजिटल आईकार्ड दिए जाएंगे। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने की है। आपको बता दे इस डिजिटल आईकार्ड में QR कोड लगा होगा। QR कोड से लेस आईकार्ड में छात्र का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। इस कोड को स्कैन करके छात्र की पूरी जानकारी पलभर में प्राप्त हो सकेगी। जहां समर्थ पोर्टल के जरिए एडमिशन प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हुई है, वहीं किफायती भी हो गई है। जहां पहले छात्रों को अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक हजार रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते थे। अब महज 50 रुपये में छात्र तीन विधि के 10 कॉलेजों के लिए विकल्प भर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 

