गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक 9 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सुरंग में फंसे 6 अन्य श्रमिकों की तलाश जारी है।
हादसा गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे हुआ। बताया गया कि सुरंग में काम के दौरान अचानक पानी के साथ भारी मलबा अंदर आ गया। उस समय सुरंग में 28 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत अभियान शुरू किया और अब तक 22 श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है।
हादसे में घायल 10 लोगों को गोपेश्वर जिला अस्पताल, जबकि अन्य घायलों को श्रीनगर और पीपलकोटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ऑक्सीजन की कमी से रात में रुका अभियान
सुरंग के अंदर पानी और दलदल की स्थिति के साथ ऑक्सीजन की कमी भी सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह हालात का जायजा लेकर बचाव अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी, सेना और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री ने दिए तेजी से रेस्क्यू के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की मदद का भरोसा दिया गया है।
टीएचडीसी की ओर से भी तकनीकी टीम को मौके पर भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराने की बात कही गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
