देहरादून :(बड़ी खबर) 526 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में समूह “ख” के 526 पदों के लिए UKPSC ने जारी किया नया नॉटिफिकेशन, देखिए पूरी डिटेल

एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अंतर्गत् सीधी भर्ती के रिक्त 526 पदों पर चयन हेतु दिनांक 23.07.2024 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापन के सम्बन्ध में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका सं0-593 ऑफ 2024 में पारित आदेश दिनांक 26.09.2024 के अनुपालन में ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो पूर्व में प्रश्नगत विज्ञापन के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन किये जाने से वंचित रह गये है, को दो सप्ताह का अवसर प्रदान किये जाने हेतु आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया गया है। ऑनलाइन आवेदन किये जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तिथियाँ निम्नवत् हैं:-

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि : 27 सितम्बर, 2024

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि : 10 अक्टूबर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क – Net Banking/Debit Card/Credit Card/: 10 अक्टूबर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) UPI द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि

विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत् रहेंगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें