देहरादून : अपनी अलग करी शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजधानी के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह अचानक राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में छापेमारी की। जिलाधिकारी खुद अपने निजी वाहन से बिना किसी को बताएं अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी का पर्चा कटवाए और मरीजों से भी बात की, आधा घंटा अस्पताल में रहने के बावजूद अस्पताल के किसी भी स्टाफ को जिलाधिकारी के मौजूद होने की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान चिकित्सालय में स्टाफ और चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में लेते हुए पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया । व्यवस्थाओं को देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश को व्यवस्थाओं पर फटकार लगाते हुए रिकॉर्ड सहित तहसील दिवस में तलब किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में वार्ड खाली एवं मरीज ना होना चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
यही नहीं जिलाधिकारी सविन बंसल अस्पताल के पश्चात संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश पहुंचे जहां लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आए लोगो से पूछताछ की, इस दौरान आरटीओ कार्यालय में अनावश्यक घूम रहे लोगों के बारे में भी जानकारी ली। फिलहाल खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

