UKSSSC

देहरादून(बड़ी ख़बर): पटवारी परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले के बाद सरकार का फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को कराई गई स्नातक स्तरीय पटवारी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद लिया गया है।

परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने जांच के लिए SIT और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग बनाया था। आयोग ने जनसुनवाई के जरिए परीक्षार्थियों और संबंधित पक्षों की राय ली।

इससे पहले कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर परीक्षा रद्द करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

सरकार ने कहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है और सभी को न्याय दिलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें