देहरादून- उत्तराखंड में पिछले वर्ष उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित भर्ती आयोजित की गई थी जिसमें 80 हजार बेरोजगार युवा शामिल हुए थे एक बार फिर आयोग ने इस भर्ती में पुनः तेजी लाते हुए शारीरिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल वन दरोगा भर्ती परीक्षा में हटाए गए प्रश्नों के बोनस अंक बराबर रहेंगे यह भी फैसला हुआ है।
पिछले वर्ष वन दरोगा की लिखित परीक्षा में परिणाम दिसंबर महीने में जारी कर दिया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों ने हटाए गए प्रश्नों पर बोनस अंक देने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। जिस कारण भर्ती लटक गई थी कोर्ट ने इस प्रकरण में आयोग को ही अंतिम निर्णय लेने को कहा था। अब लगभग 3 महीने बाद विचार-विमर्श और विशेषज्ञों की राय के आधार पर आयोग ने बोनस अंक को ही सही ठहराते हुए इसमें बदलाव की गुंजाइश नकार दी है। लिहाजा फिर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द शारीरिक परीक्षा की तारीख में भी घोषित हो जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
