देहरादून- शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं 1946 स्कूलों में आउटसोर्स से 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है आरडी उपनल के बजाए खुले बाजार व्यवस्था के आधार पर चयनित एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जाएगा।
शासनादेश के मुताबिक एक हजार छात्र संख्या से अधिक 11 ईटर कालेजों में 33, पांच सौ से एक हजार छात्र संख्या वाले 62 इंटर कालेजों में
124 पांच सौ से कम छात्र संख्या वाले 1108 इंटर कालेजों में प्रत्येक में एक एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 222 हाईस्कूलों में प्रत्येक में एक-एक एवं 43 उचीकृत स्कूलों में इतने ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे।
आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आउटसोर्स के माध्यम से परिचारक के पद पर नियुक्त कर्मों की प्रतिमाह 15000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में चार पद आउटसोर्स के माध्यम से स्वीकृत हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में छह पद, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में पांच पद अकादमिक एवं प्रशिक्षण संस्थान निदेशालय में तीन पद पहले से आउटसोर्स से स्वीकृत है। विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कुल 7881 पदों में से खाली 4331] मुत संवर्ग पदों में से 2364 पदों की आउटसोर्स के पदों में बदला गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान 
